फिल्म 'परिवार के बंधन'
की शूटिंग अप्रैल -2024 से शुरू होगी
गौतम फिल्म प्रोडक्शन की नई परिवारिक संगीत प्रधान भोजपुरी फिल्म ' परिवार के बंधन' की शूटिंग आगामी अप्रैल- 2024 से शुरू होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट जाने माने लेखक अनिल् विश्व्कर्मा द्वारा पूरी की जा चुकी है। निर्माता आर बी गौतम की इस फिल्म के लिए फिलहाल कलाकारों का चयन जारी है,जिसका निर्देशन दिनेश पाल करेंगे। सभी कलाकारों का चयन जल्द ही पूरा किया जायेगा, तत्पश्चात इस फैमिली ड्रामा फिल्म की शूटिंग निरंतर रूप से लखनऊ, जौनपुर,और नोएडा तथा आसपास की खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गौतम फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा पूर्व में बनाई गई टेली फिल्म 'हिंदुस्तान की जय हो' साधना चैनल पर प्रसारित की गई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।इसके बाद उनकी दूसरी तथा अविनाश् शाही,कल्पना शाहऔर प्रमोद माऊथो अभिनीत् फिल्म ' शिक्षा संदेश' का प्रीमियर पिछ्ले दिनो 'जी बाईस्कोप ' चेनेल् पर किया जा चुका है। 'परिवार के बंधन' गौतम फिल्म्स की तीसरी फिल्म है। निर्माता आर बी गौतम ने बताया कि ' परिवार के बंधन' एक बेबस इंसान की ज़िंदगी में आये उतार चढाव की दस्तान को बयान करती है। यह फिल्म पूरी तरह से परिवारिक ,मनोरंजक व संगीत प्रधान भोजपुरी फिल्म होगी,जिसे सभी लोगो द्वारा पसंद किया जायेगा। दिनेश पाल एक बढ़िया निर्देशक हैँ, जिनके निर्देशन में यह फिल्म मनोरंजक बनेगी

